गांव के बच्चों तक पहुंचे आधुनिक शिक्षा का लाभ : डॉ. प्रेम
गया, मई 15 -- गया जिला परिषद सभागार में शुक्रवार को जिले के प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत संरचना, डिजिटल शिक्षा और छात्र हित से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि निपुण भारत मिशन और खेल आधारित शिक्षण पद्धति से बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत की जा रही है। वहीं पोशाक, छात्रवृत्ति, पुस्तक, मध्यान्ह भोजन और साइकिल योजना जैसी सुविधाओं से बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था उन्होंने बताया कि विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, भवन और खेल सामग्री की व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.