गांव के प्रतीक्षालय में तोड़फोड़
गौरीगंज, मई 10 -- संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरौटा निवासी कैलाश मिश्रा पुत्र मंसाराम मिश्रा ने रविवार को थाना संग्रामपुर में लिखित तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में उनके व्यक्तिगत धन से बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय में लगी सीलिंग लाइट को कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने तोड़फोड़ कर निकाल लिया। कैलाश मिश्रा के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में सुबह करीब चार बजे अमेठी की दिशा से दो मोटरसाइकिलों पर चार लोग आते दिखाई दिए, जिन्होंने प्रतीक्षालय में तोड़फोड़ कर सीलिंग लाइट निकाल ली और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- भगवानपुर सीएलएफ भवन में प्रकाश की व्यवस्था नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.