लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 26 -- गुरुवार रात गंगापुरवा गांव के पास एक किसान के लाही के खेत में किसी जंगली जानवर ने एक बैल को मार दिया। उसने बैल का पिछला हिस्सा काफी खा डाला। सुबह उधर निकले ग्रामीणों ने खेत में अधखाई लाश पड़ी देखी तो वे दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने गांव के पास बाघिन और उसके शावकों के पदचिन्ह देखने की बात कही है। रेंजर ने गश्त बढ़ाने तथा बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के बाद उसे पकड़ने की बात कही है। ग्रामीणों ने उसे जल्द पकड़ने की मांग की है। मझगईं रेंज के गंगापुरवा गांव के उत्तर करीब सौ मीटर दूरी पर हरीश के खेत में लाही की फसल कटी पड़ी है। बुधवार शाम गांव के लोगों ने एक बैल को इसी खेत में चरते देखा था। सुबह खेतों की ओर गए वेदप्रकाश ने बैल का अधखाया शव पड़ा देखा। उन्होंने गांव जाकर लोगों को जानकारी दी। इसके बाद वहां तमाम ग्रामीण पहुंचे। ग्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.