रुडकी, अप्रैल 24 -- सुल्तानपुर। मुंडाखेड़ा कलां गांव में गुरुवार देर रात एक किसान के घर के पास मगरमच्छ दिखाई दिया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को रेसक्यू कर सुरक्षित स्थल पर छोड़ दिया। मुंडाखेड़ा कला गांव में मास्टर प्रदोष को घर के पास कुछ आवाज सुनाई दी। उन्होंने टॉर्च जलाकर देखा तो वहां एक मगरमच्छ को देखकर उनके होश उड़ गए। घबराकर उन्होंने शोर मचा दिया इसके चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए। बाद में सूचना देकर वन विभाग को मौके पर बुलाया गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ पर काबू पाया और रेस्क्यू कर वास स्थल गंगा में छोड़ दिया। वन क्षेत्र अधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया कि मगरमच्छ होने कि सुचना पर रात करीब एक बजे टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को रेसक्यू किया। टीम में वन क्षेत्राधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.