बाराबंकी, मार्च 26 -- बाराबंकी, संवाददाता। जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि देवा थाना क्षेत्र के राघवपुरवा गांव निवासी अनिल कुमार की ससुराल उसके गांव में है, जिसके कारण उसका वहां आना-जाना लगा रहता है। महिला का आरोप है कि अनिल कुमार गांव में उसके खिलाफ झूठे और अवैध संबंधों की अफवाहें फैला रहा था। घटना 23 मार्च की शाम की है, जब पीड़िता खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में अनिल कुमार ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद, आरोप है कि अनिल कुमार अपनी पत्नी राधा, राधा की भाभी विन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.