मैनपुरी, मार्च 31 -- बिजली चोरी करके टिल्लू पंप चलान का वीडियो वायरल हुआ तो दबंगों ने गांव के ही युवक और उसकी मां पर हमला बोल दिया। जिससे वे दोनों घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं सुनी तो पीड़ित एसपी के पास न्याय की गुहार लेकर पहुंचे और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने किशनी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हरिओम शाक्य पुत्र रामबिहारी शाक्य निवासी देवपुरा ने एसपी को तहरीर देकर शिकायत की कि ग्रामवासी दबंग चोरी से बिजली टिल्लू पंप चलाते हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आरोपी इस वीडियो को लेकर नाराज हो गए और उन्होंने उसे घेरकर पूरी तरह पीटा। आरोपियों ने उसकी मां को भी बाइक से टक्कर मारी और उसे भी घायल कर दिया। दबंग आरोपी बिजली विभाग से मिलकर बिजली की चोरी कर रहे हैं और उसे व उसकी मां को मा...