मथुरा, मार्च 3 -- फरह,फरह के गांव दौलतपुर में सोमवार रात को कुछ लोगों ने गांव के तिराहे पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का लाइट वाला बोर्ड और एक बड़ा पोस्टर लगा दिया। इससे तनाव पैदा हो गया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर पोस्टर और बोर्ड हटवाया। जानकारी के अनुसार दौलतपुर में सोमवार रात कुछ लोगों ने गांव के तिराहे पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की एक बड़ा पोस्टर लगा दिया और लाइट वाला बोर्ड लगा दिया, जिस पर बाबा साहेब आंबेडकर का फोटो था। गांव के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंच गयी और बिना अनुमति के नया बोर्ड लगाने से मना करते हुए बोर्ड हटवा दिया। बताया गया कि इससे आक्रोशित होकर कुछ युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता कर दी। इसके बाद वहां अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा और लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। होली के अवसर तनाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.