बागेश्वर, अप्रैल 10 -- कपकोट, संवाददाता। कपकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत खर्ककानातोली के जंगल में गांव के एक बुजुर्ग का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कपड़ों के आधार पर शिनाख्त की गई। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम कुछ ग्रामीण जंगल में लकड़ी बीनने गए थे, तभी उनकी नजर एक नर कंकाल पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसआई संजय धोनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।कंकाल की पहचान खर्ककानातोली (बांसानी) निवासी 70 वर्षीय शेर सिंह पुत्र दान सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शेर सिंह पिछले एक साल से लापता थे और उनकी गुमशुदगी उनके चचेरे भाई द्वारा दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया था। जंगल में अचानक कंकाल मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.