महाराजगंज, अप्रैल 25 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव सिसवा उर्फ खोरिया के ग्रामीणों ने एसडीएम नौतनवा को एक पत्र सौंप कर गांव में स्थित शिव मंदिर के निकट मौजूद कुएं पर गांव के कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर मकान बना लेने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त लोगों द्वारा कुछ दिन पूर्व शिव मंदिर को भी अशुद्ध करने की कोशिश की गई थी।ग्रामीणों ने पत्र के जरिए बताया है कि जिस कुएं पर लोग पानी पिया करते थे और अन्य कार्यों का आयोजन करते थे अब उस कुएं को पाट कर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा मकान का निर्माण करा लिया गया है। यह भी पढ़ें- पानी निकासी विवाद से त्रस्त ग्रामीणों ने लगाया 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर ग्रामीणों का आरोप है कि कुएं को लोगों ने अशुद्ध कर ग्रामीणों को प्रताड़ित किया, जिससे मजबूर होकर लोग धीरे-धीरे अप...