सुल्तानपुर, सितम्बर 28 -- धनपतगंज, संवाददाता । गोमती के बढ़ते जल स्तर के साथ तिराई इलाके के जासरपुर और अमऊ गांव के किनारे जल फैलाव बढ़ गया है। गांव के किनारे पानी लगने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गयी है। लोग अपनी सम्भावित बढ़ने वाली दुश्वारियों को लेकर चिंता में हैं। खेतों की तरफ बढ़ रहा है नदी का पानी। बारिस सोमवार को थम तो गयी, लेकिन गोमती के बढ़ते जल स्तर में बढ़त जारी है। बगियवा गांव के रामकरन और अशोक का कहना है कि बारिश तो थम गयी, लेकिन नदी की बेरुखी अभी भी बनी हुई है। पिछले 12 घंटे में नदी का जल स्तर और बढ़ गया है। कटान तेजी से हो रहा है। प्रेमजीत कहते हैं कि अब हमारा घर महज 15 मीटर दूर रह गया है। पशुशाला तो कटान की जद में हैं। जहां मवेशियों को बांधना खतरे से खाली नहीं है। लखनऊ से पानी छोड़ा गया तो हमारा घर बंचने वाला नहीं है। अमऊ निव...