गोरखपुर, मार्च 11 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण अस्पतालों में जांच की सुविधा बढ़ाने जा रहा है। जिले के पांच फर्स्ट रेफरल यूनिट में अल्ट्रासाउंड मशीनें लगेंगी। 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में डिजिटल एक्स-रे की व्यवस्था होगी। सांसद-विधायक निधि तथा सीएसआर फंड से मशीनें खरीदी जाएंगी। इससे गांव वालों को शहर न जाना पड़ेगा। जिले में सात फर्स्ट रेफरल यूनिट हैं। यहां पर सिजेरियन की सुविधा है। महिलाओं के प्रसव के लिए सभी इंतजाम हैं। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। इनमें केवल दो में अल्ट्रासाउंड उपलब्ध है। अन्य पांच फर्स्ट रेफरल यूनिट में चिकित्सक तो तैनात हैं मगर जांच के लिए मशीनें नहीं है। नई योजना से फर्स्ट रेफरल यूनिट में चिन्हित पांच अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड लगेगा। इसे सीएसआर फंड से उपलब्ध कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.