गांव के अखाड़े से निकला कृष्णा, ब्रज का नाम रोशन करने को तैयार
मथुरा, सितम्बर 24 -- गांव के अखाड़े में मिट्टी से कुश्ती की शुरुआत करने वाले 13 वर्षीय बाल पहलवान कृष्णा ठाकुर ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाते हुए मुजफ्फरनगर में आयोजित सरस्वती विद्या मंदिर की कुश्ती प्रतियोगिता में 41 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर ब्रज का नाम रोशन किया है। कृष्णा की इस उपलब्धि पर वृंदावन रोड, छटीकरा स्थित ओम श्री कृष्णा चैतन्य माधुरी आश्रम में उसका सम्मान किया गया। लखनऊ की मलिहाबाद कोतवाली के कोतवाल ठाकुर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बाल पहलवान कृष्णा ठाकुर को सम्मानित कर उसकी हौसलाफजाई की। उन्होंने कहा कि कम उम्र में कृष्णा ने जिस तरह कुश्ती के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है, वह काबिले तारीफ है। ठाकुर सुरेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि उन्हें कुश्ती से बचपन से ही खास लगाव रहा है। वह मूल रूप से थाना गोवर्धन क्षेत्र के जतीपुरा गांव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.