आगरा, अप्रैल 22 -- ढोलना के गांव कुढ़ार में बुधवार को पशुओं को बांधने के स्थान पर अचानक लगी आग से जलकर भैंस व पड्ढे की मौत हो गई। आग में एक भैंस गंभीर रूप से झुल गई। पुलिस के अनुसार गांव कुढ़ार के ग्रामीणों ने ओमवीर के घर में आग लगने की सूचना डायल 112 नंबर पर दी। पुलिस आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन कर्मियों को भी आग बुझाने के लिए बुलाया गया। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। उस समय तक ओमवीर व रूकुम सिंह की एक भैंस व पड्ढे की जलकर मौत हो गई। पशुपालक ने आग से भैंस व पड्ढे की मौत की जानकारी राजस्व विभाग को दी है। यह भी पढ़ें- कड़ारी पंचायत के बधार में भीषण आग, लाखों का नुकसान राजस्व कर्मी क्षति का आंकलन करके रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेंगे। यह भी पढ़ें- किशनगंज: गोपियां टोली गांव में मवेशी घर में लगी आग, मवेशी झुलसे

हिंद...