एटा, जून 17 -- हजारा नहर में महिला का निर्वस्त्र हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बुधवार दोपहर थाना मिरहची के गांव कुटैनामाफी स्थित नहर में ग्रामीणों ने शव उतराता देखा। शव को देख भीड़ एकत्रित हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची मिरहची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव काफी सड़ चुका है। शव निर्वस्त्र हालत में मिला है। मिरहची पुलिस ने शव शिनाख्त के प्रयास शुरु कर दिए है। मिरहची पुलिस का कहना है कि शव काफी पुराना लग रहा है और काफी फूल भी गया है। मामले की जांच की जा रही है। आस-पास के थानों में भी सूचना भेजी गई है。

भैंस चराने गए बालक की तालाब में डूबकर मौत, कोहराम भैंस चराने गए बालक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने से ...