गोंडा, मार्च 8 -- बभनान संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सुबह छात्र-छात्राओं ने प्रार्थना, व्यायाम के बाद कॉलेज परिसर की सफाई की। बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. दिग्विजय सिंह एनएसएस के महत्व को बताते हुए ग्राम सर्वेक्षण के प्रमुख बिंदुओं को रेखांकित किया। कहा कि ऐसे सर्वेक्षण से हमें गांव की वास्तविकता का ज्ञान होता है। यह गांव के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। गांव का अध्ययन कर के हम उसकी कमी को दूर कर सकते हैं। इसके बाद 10-10 बच्चों की 20 टोलियां बनाकर उन्हें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गोद लिए गए ग्राम महरागौरा, बभना, बभनी खास तथा करनपुर ग्राम भेजा गया। जहां टीमों ने प्रश्नावली के माध्यम से सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कराया गया। टीमों ...