प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 26 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लीलापुर थाने के हंडौर निवासी हरीलाल सरोज ने एसडीएम से की शिकायत में आरोप लगाया है कि ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा कर पेट्रोल पंप का निर्माण किया जा रहा है। आरोप है कि कुसौली, अठेहा निवासी एक व्यक्ति ने कुछ साल पहले गांव में जमीन का बैनामा कराया था। उस जमीन पर पेट्रोल पंप का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम सभा की सुरक्षित जमीन और खेल के मैदान की जमीन को भी निर्माण के हिस्से में ले लिया है। पीडब्ल्यूडी की सड़क को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। मामले में लेखपाल की संदिग्ध भूमिका है। जिससे गलत रिपोर्ट लगाकर निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। गांव के ओमप्रकाश, राजकुमार, राधेश्याम, दासू, रामपाल सरोज, मो़ जलील, तारा देवी, बुधराम आदि ने एसडीएम के साथ मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजी है।

हिंदी...