लखनऊ, मार्च 26 -- चौकीदार प्रदेश समिति की ओर से खुर्रमनगर में आयोजित कार्यक्रम में यूपी दैवीय आपदा प्रबंधन एवं जांच समिति के सभापति व एमएलसी डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि ग्राम चौकीदार, ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी हैं। प्रदेश में इन्हें ग्राम प्रहरी नाम दिया गया है और इन्हें पुलिस बीट व्यवस्था से जोड़ा गया है। ग्राम पहरी गांव की आंख-कान और पुलिस के लिए सूचना का मुख्य स्रोत होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज के दौर में केवल चौकीदार के सहारे ही पूरे गांव की निगरानी करना संभव नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि चौकीदार के साथ ही गांववासी भी मिलकर अपने गांव की रक्षा करें। इस मौके पर चौकीदार प्रदेश समिति के प्रदेश अध्यक्ष अन्नू त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...