गांव की सुख-समृद्धि के लिए की मां काली की पूजा
भभुआ, जून 29 -- रामपुर। प्रखंड के बहेरी और करौंदा में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गांव की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मां काली की वार्षिक पूजा की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच करौंदा में आयोजित पूजा में मुख्य पुरोहित पंडित जगन्नाथ दुबे ने विधि-विधान से पूजा कराई, जबकि यजमान के रूप में अनिल सिंह थे। वार्षिक पूजा समारोह में काफी ग्रामीण भाग लिए। इसे सफल बनाने में ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान महिला श्रद्धालुओं द्वारा मां पर आधारित गीत गाएं जा रहे थे। बीच-बीच में श्रद्धालुओं द्वारा मां का जयकारा लगाए जा रहे थे। मौके पर मुन्ना साह, मुन्ना पटेल, उदय चौधरी आदि थे。
टीम इंडिया के दोनों टीमों के हारने पर निराशा भगवानपुर। प्रखंड के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.