औरैया, मार्च 8 -- कंचौसी, संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अभी औपचारिक घोषणा भी नहीं हुई है, लेकिन गांवों में संभावित प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क साधने में जुटे हुए हैं।हालांकि अभी तक चुनाव आयोग और राज्य सरकार की ओर से पंचायत चुनाव की तारीख घोषित नहीं की गई है, इसके बावजूद गांव की सत्ता पर कब्जा जमाने की होड़ तेज होती नजर आ रही है। वर्तमान प्रधानों के साथ-साथ नए दावेदार भी पर्दे के पीछे सक्रिय होकर अपनी जमीन मजबूत करने में लगे हैं। सबसे अधिक सक्रियता ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित प्रत्याशियों में देखी जा रही है। ये प्रत्याशी गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर म...