बलरामपुर, मार्च 15 -- बलरामपुर। सदर ब्लाक के ग्राम दुर्गापुर में गांव के अंदर की सड़के खराब है। गांव जाने वाले मुख्य रास्ते पर आवागमन करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान से सड़क निर्माण की मांग की लेकिन अभी तक समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीण दिनेश पांडेय, नीरज, मुकेश, अंबरीश, रजनीश, राम मिलन आदि ने सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...