पटना, अप्रैल 8 -- सूबे के गांव की सड़कों पर अब क्रैश बैरियर और स्पीड साइन लगाए जा रहे हैं। ग्रामीण कार्य विभाग ने सुरक्षा को सर्वोपरि स्थान देते हुए इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को विभाग की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय और परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा दिशा-निर्देशों के तहत राज्य में निर्मित और निर्माणाधीन सभी ग्रामीण सड़कों तथा पुलों पर सड़क सुरक्षा मानकों को पूर्णतः अनिवार्य कर दिया गया है। शहरों की तर्ज पर क्रैश बैरियर, स्टॉप साइन, जेब्रा क्रॉसिंग, स्पीड ब्रेकर, स्पीड लिमिट साइन और जंक्शन अहेड साइन जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण सुरक्षा संकेतक अनिवार्य रूप से लगाए जा रहे हैं। संवेदनशील स्थलों की पहचान कर बड़े पैमाने पर जेब्रा क्रॉसिंग के निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। अब तक राज्यभर में 36,495 ऐसे स्थल...