सीवान, अप्रैल 14 -- गोरयाकोठी, एसं। गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर प्रखंड में विकास की कड़ी को जोड़ते हुए बसांव पंचायत में विकास की अटूट कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कन्हौली बसांव से कलाम मियाँ के टोला तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क के पुनर्निर्माण हेतु शिलान्यास महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिह सिग्रीवाल व गोरेयाकोठी विधायक देवेश कान्त सिह ने संयुक्त रूप से किया l उक्त सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से कन्हौली बसांव से कलाम मियां के टोला तक कुल लंबाई: 4.95 कि.मी.प्राक्कलित राशि: Rs.2 करोड़ 3 लाख से निर्मित होगी l शिलान्यास समारोह के बाद बसांव पंचायत भवन के पास आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद जनार्दन सिह सिग्रीवाल ने कहा कि डब्ल की सरकार में हर गांव में विकास कार्य हुआ है सड़के चकाचक हुई है आवागमन सुगम हुआ है l विधायक देवेश कान्...