गांव की वोटर लिस्ट में मनमानी रोकने को नया प्रस्ताव, योगी कैबिनेट आज लगा सकती है मुहर
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी समेत देश भर में इस समय वोटर लिस्ट का मामला छाया हुआ है। चुनाव आयोग पर तमाम आरोप लग रहे हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा हुआ है। इस बीच यूपी की योगी सरकार एक ऐसा प्रस्ताव लाने जा रही है जिससे गांव की वोटर लिस्ट यानी पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में मनमानी नहीं की जा सकेगी। इसे मंजूरी मिलने पर कोई भी व्यक्ति चुनावी लाभ के लिए किसी गांव की वोटर लिस्ट में मनमाने ढंग से नाम शामिल नहीं करवा सकेगा। इसी नियम को बदलने के लिए कैबिनेट के एजेंडे में पंचायती राज अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक मंगलवार की सुबह 11 बजे से पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में होगी। कैबिनेट प्रदेश के माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.