चतरा, अप्रैल 8 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। प्रखंड की फुलांग पंचायत की मुखिया रेणु देवी के प्रतिनिधि सह सपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शंकर रजक ने चतरा उपायुक्त कीर्तिश्री से मुलाकात की। उन्होंने एक मांग पत्र सौंपकर पंचायत की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई। मांग पत्र में क्षेत्र की शैक्षणिक स्थिति में सुधार के लिए फुलांग हाई स्कूल को प्लस टू हाई स्कूल के रूप में अपग्रेड करने की मांग की। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट की पढ़ाई की सुविधा गांव में नहीं होने से स्थानीय छात्र-छात्राओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने उड़सी आंगनबाड़ी केंद्र में लंबे समय से रिक्त सेविका के पद पर अविलंब बहाली प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया, ताकि बच्चों और धात्री माताओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि फुलांग निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.