मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रसोई गैस की किल्लत से गांव की रसोई में एक बार फिर से मिट्टी का चूल्हा लौटने लगा है। वहीं, शहर के घरों में इंडक्शन की मांग तेजी से बढ़ी है। इंडक्शन की मांग बढ़ने के बाद कंपनियों ने कीमत भी बढ़ा दी है। कई ब्रांडेड कंपनियों के इंडक्शन दुकान से आउट ऑप स्टॉक हो गए है। विक्रेताओं के अनुसार प्रतिनिदिन शहर में दो सौ से अधिक इंडक्शन की बिक्री हो रही है।तिलक मैदान रोड के इलेक्ट्रोनिक शोरूम के संचालक प्रमोद कुमार जाजोदिया ने बताया कि दुकानों में नए आने वाले इंडक्शन की कीमत 10-15 फीसदी तक महंगी हो गई है। कंपनियां कह रही कि नया माल बढ़ी कीमत पर ही मिलेगी। मिठनपुरा के एक शोरूम के प्रबधंक पंकज कुमार ने बताया कि जब से रसोई गैस की किल्लत शुरू हुई है, इंडक्शन की मांग बढ़ी है। उनकी दुकान से प्रतिदिन ...