जौनपुर, अप्रैल 5 -- सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के करौदी कला गांव की बेटी आकांक्षा कुमारी ने पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर डिप्टी जेलर बनी है। सोमवार को परिणाम आने के बाद खुश लोगों ने शनिवार को गांव आने पर उसका स्वागत किया। आकांक्षा, कमला प्रसाद की पुत्री हैं। उनकी माता सरोज देवी ग्राम प्रधान हैं। साधारण परिवार से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचना उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही प्राप्त की तथा काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी से बीएससी व एमएससी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। आकांक्षा के स्वागत में करीब तीन किलोमीटर लंबा रोड शो किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ निकले इस जुलूस में क्षेत्र के लगभग एक दर्जन ग्राम प्रधान,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.