गांव की बेटी बनी जिला शिक्षा अधिकारी
झांसी, जून 24 -- झांस। झांसी के मोंठ क्षेत्र की बेटी विभा यादव ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल कर जिला शिक्षा अधिकारी पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर मोंठ में भव्य स्वागत किया गया, जहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर खुशी जताई और उन्हें शुभकामनाएं दीं। मोंठ तहसील के टांडा गांव निवासी गुलाब सिंह यादव की पुत्री विभा यादव का बीपीएससी के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी पद पर चयन होने पर क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।विभा यादव ने बताया कि इस सफलता के पीछे आठ वर्षों का कठिन संघर्ष और निरंतर प्रयास रहा है। यह भी पढ़ें- डीएसपी बनी मुन्नी उन्होंने कहा कि कई बार असफलताएं मिलीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर लगातार काम करती रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.