झांसी, अप्रैल 7 -- झांसी संवाददाता झांसी के मोठ तहसील क्षेत्र के एक छोटे से गांव गौपुरा की बेटी प्रिंसी यादव ने यह साबित कर दिया है कि अगर हौसले मजबूत हों तो संसाधनों की कमी भी रास्ता नहीं रोक सकती। बिना किसी विशेष सुविधाओं के लगातार मेहनत और लगन के दम पर प्रिंसी ने यूपीपीसीएस परीक्षा में 88वीं रैंक हासिल कर कॉमर्शियल असिस्टेंट कमिश्नर का पद प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से गांव से लेकर परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।मोठ तहसील मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर बसे गौपुरा गांव की रहने वाली प्रिंसी यादव ने कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई टीकाराम पीजी महाविद्यालय, मोठ से पूरी की। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जहां फूल मालाओं से उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.