गंगापार, मार्च 31 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय पिपरांव जसरा के प्रधानाध्यापक मोहम्मद असलम का सेवानिवृत्त होने पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। गांव की बुजुर्ग महिला जसिमुन्नीशा ने पुष्प, अंगवस्त्र एवं शील्ड भेंटकर उनका सम्मान किया। संचालन अविनाश त्रिपाठी ने किया।सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक के परिवार के लोगों में उनकी पत्नी, बेटा एवं बेटी भी उपस्थित रहे और अधिवक्ता जावेद अख्तर द्वारा एवं विद्यालय परिवार द्वारा उनका भी स्वागत किया गया और उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ जसरा के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री सरोज कुमार सिंह पटेल, संयोजक रामकुमार साहू, सरोज कुमार यादव, संघर्ष समिति के अध्यक्ष शेषधर यादव, त्रिभुवननाथ, तन्मयानंद पांडेय, समरजीत, अरविंद सिंह, अधिवक्ता म...