छपरा, अप्रैल 26 -- फोटो- 10 एकमा प्रखंड के केशरी मठिया गांव में आयोजित युवा क्विज मंच के सम्मान समारोह में डॉ. राहुल राज सहित अन्य अतिथि। एकमा। प्रखंड के केशरी मठिया गांव में रविवार को केशरी मठिया युवा क्विज मंच का पांचवां स्थापना दिवस उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। शिक्षक नेता व शिक्षाविद् डॉ. राहुल राज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों की कमी के बावजूद प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि बच्चों को सही मंच, मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो वे किसी भी स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। उन्होंने ऐसे प्रयासों को समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। समारोह के दौरान पुलिस बहाली में सफल अभ्यर्थियों नेहा कुमारी, विश्वजीत राय, दीप्ति कुमारी और रौशनी कुमारी को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.