सिद्धार्थ, अप्रैल 5 -- घोसियारी बाजार। खेसरहा क्षेत्र की छितही गांव में स्वच्छता अभियान विफल होता दिख रहा है। गांव की नालियां गंदगी से पटी पड़ी है। इससे उठ रही दुर्गंध से आसपास के लोग परेशान हैं। नालियों की सफाई न होने से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। गांव के मुख्य रस्ते पर जगह-जगह कचरे का अंबार लगा है। इससे आवागमन में कठिनाई हो रही है। ग्रामीण शशिविंद मिश्र ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कई महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है इससे बदबू उठ रही है। लालजी ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल कागजों में चल रहा है जबकि जमीनी हकीकत कुछ नहीं है। ग्राम प्रधान मुराती देवी ने बताया कि गांव में सफाई व्यवस्था सुधारने के प्रयास किया जा रहे हैं लेकिन गांव में सफाई क...