सिद्धार्थ, जनवरी 10 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। विकास खंड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत एकडेंगा भावपुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में आयोजित इस चौपाल में ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से पूछा कि क्या उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी और लाभ मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष जताते हुए निर्देश दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए, जिससे उन्हें पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज मिल सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.