गांव की गलियों में दौड़ाई मुजफ्फरनगर की डीसीएम, दौड़ाकर पकड़ा
लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- लखीमपुर, संवाददाता। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र वाहनों की चेकिंग कर रहे थे इस बीच मुजफ्फरनगर की एक डीसीएम को चालक ने गांव की ओर मोड़ दिया। जबकि इस डीसीएम को रोका भी नहीं गया था अचानक हाईवे से गांव की ओर डीसीएम के मुड़ने पर सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ तो पीछा किया उधर गांव की गलियों में फर्राटा भरते हुए चालक ने हड़बड़ी में कई बाइक व साइकिल चालकों को टक्कर मार दी। यह देखकर गांव वालों ने उसे घेर लिया तो चालक डीसीएम छोड़कर जंगलों में भाग गया। इस दौरान सोशल मीडिया पर लाइव भी किया गया। प्रवर्तन अधिकारी डा. कौशलेन्द्र ने बताया कि प्रधान, रामापुर चौकी इंचार्ज को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि डीसीएम का परमिट, टैक्स व बीमा सब एक्सपायर था। डीसीएम में क्या है इसकी जांच के लिए अधिकारियों को सूचना दी गई है। अधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.