कन्नौज, अप्रैल 7 -- गांव की गलियों में बच्चों की मासूम आवाजें गूंजीं, शिक्षा है सबका अधिकार और कोई न छूटे अबकी बार। मंगलवार को सराय बारामऊ और गुगरापुर में निकाली गई स्कूल चलो अभियान 2026-27 की जागरूकता रैली ने पूरे क्षेत्र में शिक्षा के महत्व को उजागर किया और अभिभावकों के बीच उत्साह भर दिया। रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां उठाकर घर-घर जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के जोश और नारों ने माहौल बदलकर रख दिया। सराय बारामऊ में रैली की अगुवाई लक्ष्मी शंकर तिवारी, मो. सदाकत, आशीष कुमार, मानेंद्र कुमार, सत्यम दुबे और ग्राम प्रधान संदीप सिंह ने की। वहीं प्रधानाध्यापक राकेंद्र सक्सेना और संकुल शिक्षक राम किशोर सिंह ने गुगरापुर के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय से रैली का नेतृत्व किया। शिक्षक...