नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही हम में से ज्यादातर लोग अपने गांव या किसी शांत हिल स्टेशन की ओर निकल पड़ते हैं। जैसे ही हाईवे खत्म होता है और गांव की कच्ची, धूल भरी और पथरीली सड़कें शुरू होती हैं तब आपकी गाड़ी का असली टेस्ट शुरू होता है। चिलचिलाती धूप में गाड़ी का एसी फेल होना या खराब रास्तों पर सस्पेंशन का जवाब दे जाना आपके पूरे ट्रिप का मजा किरकिरा कर सकता है। ऐसे में मैंने खुद एक ऑटो एक्सपर्ट के तौर पर 5 मॉडलों को चुना है जिसका ग्राउंड क्लीयरेंस और मजबूती ऐसी हो कि वह बड़े-बड़े गड्डों को भी हंसते-खेलते पार कर ले। अगर मुझे किसी को खरीदने की सलाह देनी होती तो मैं इन्हीं 5 में से कोई एक मॉडल चुनता।महिंद्रा थार रॉक्स थार का यह 5-डोर अवतार गांव के खराब रास्तों के लिए एकदम सटीक है। 'रॉक्स' में न सिर्फ थार वाली मजबूती ...