बक्सर, मई 17 -- पेज-04 के लिए सिमरी, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के नियाजीपुर पंचायत के गर्जन पाठक के डेरा गांव स्थित मुख्य सड़क से आधी आबादी को जोड़ने वाली रास्ता अतिक्रमण की चपेट में आ गई है। जिसके चलते ग्रामीणों को आवागमन के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि मुख्य रास्ते से अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीण पंचायत के मुखिया व सरपंच तक गुहार लगा चुके है। बावजूद अतिक्रमणकारी रास्ते से अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं हो रहे है। ऐसे में गांव कि आधी आबादी के सामने आवागमन कि विकट समस्या उत्पन्न हो चुकी है। लोग मजबूरी वश खेत के पगडंडियों से होकर आने जाने को विवश हो चुके है। यह भी पढ़ें- स्कूल में चहारदीवारी नहीं होने से सुरक्षा पर खतराअतिक्रमण हटाने की कोशिशें रास्ते से अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीण ने अब सीओ कार्यालय कि दरवाजा खटख...