अलीगढ़, मार्च 15 -- हरदुआगंज/जलाली। थाना क्षेत्र के एक गांव से गांव का ही युवक नाबालिग को अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 17 वर्षीया नाबालिग किशोरी के पिता ने तहरीर में बताया कि 12 मार्च, 2026 को दोपहर में समय करीब दो बजे गांव का ही लड़का नवीन कुमार पुत्र ओमप्रकाश बहला फुसलाकर भगाकर अपने साथ ले गया। पत्नी का 12 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। बेटी उसकी सारी नकदी व जेवरात जो उसके पास ही रहते थे को लेकर साथ चली गई।जब वह काम से घर आया तो उसकी छोटी बेटी उम्र करीब 14 वर्ष ने बताया कि बहन को नवीन खेत पर ले जाने के बहाने घर से ले गया।बहन अभी तक घर नहीं आयी, तो नवीन के पिता ओमप्रकाश व बडे भाई ललित कुमार के पास गया तो उनसे उसने बेटी की जानकारी की तो उन्होंने गाली गलौज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.