गंगापार, जनवरी 20 -- एक युवक अपने ही गांव के दूसरी बिरादरी के नाबालिग बेटी झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया। आरोप है जब युवक नाबालिग बेटी से नहीं मिल पा रहा था तो चोरी छिपे फोन से वह बात करने लगा। फोन से भी बात करने की मनाही पर युवक बेटी को अपने प्रेम जाल में गुमराह कर उसे भगा ले गया। देर रात तक बिटिया घर पर नहीं दिखी तो उसके परिजनों में हड़कंप मच गया। किशोरी के पिता ने बहरिया थाने में तहरीर दी। बहरिया थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजन लोकलाज के भय से केस दर्ज नहीं करना चाह रहे हैं। इसलिए कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। उनके मौखिक सूचना पर पुलिस भी किशोरी की बरामदगी में लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.