लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- इलाके के अदलाबाद गांव के मंगल सिंह यादव को समीक्षा अधिकारी पद पर तैनाती मिली है। अदलाबाद गांव के पैकरमादीन के बेटे मंगल सिंह यादव ने आरओ/एआरओ 2025 की मुख्य परीक्षा में नौवीं रैंक हासिल की है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से यह परीक्षा पास की। उनकी सफलता से परिवार और गांव में खुशी है। मुरादाबाद से हाईस्कूल, टिहरी गढ़वाल से इंटरमीडिएट, लखनऊ से बीएससी, फैजाबाद से एमएससी तथा लखनऊ से माइक्रोबायोलाजी में पीएचडी करने वाले मंगल सिंह ने लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.