गांव-कस्बों से नई खेल प्रतिभाओं की तलाश करेगा रांची विश्वविद्यालय
रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय में मंगलवार को स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की बैठक कुलपति प्रो सरोज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें विश्वविद्यालय की खेल प्रतिभाओं की तलाश, प्रशिक्षण व बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और 2026-27 में विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा की गई। गांव-कस्बों से भी खेल प्रतिभाओं की तलाश पर भी मंथन किया गया। कुलपति ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय शुरू से ही खेल प्रतिभाओं का धनी रहा है। हमारा दायित्व है कि नई प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें हर संभव सुविधा उपलब्ध कराएं, ताकि वे बड़े स्तर पर राज्य और देश का प्रतिनिधित्व कर सकें। उन्होंने कहा, एशियाड में स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम की सदस्य रहीं सलीमा टेटे और निक्की प्रधान आरयू की छात्रा रही हैं। हाल में जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.