रामपुर, मई 10 -- क्षेत्र के गांव करैथी में हिंदू शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर गांव में डीजे के साथ रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुज चौहान रहे। उन्होंने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और महाराणा प्रताप के जीवन, शौर्य और पराक्रम से जुड़ी ऐतिहासिक गाथाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पदमा देवी, पूर्व प्रधान सुरेश पाल सिंह, कौशल चौहान, अतुल कठेरिया, मुकेश कठेरिया, अंकित चौहान, प्रदीप चौहान, संदीप चौहान, सुभाष चौहान, कौशल राठौर, विनीत फौजी, संजय फौजी, अमोल राठौर, विशाल कठेरिया, बंटी राठौर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.