अलीगढ़, जनवरी 4 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में शनिवार देर शाम को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षो में मारपीट व गोली चली जिसमें महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार को देर शाम करीब टप्पल क्षेत्र के गांव रंजीतगढ़ी निवासी दो-तीन युवक स्विफ्ट गाड़ी से अपने गांव जा रहे थे अलीगढ़ पलवल मार्ग पर स्थित कमालपुर गांव के निकट गाड़ी अचानक खेतों में चली गयीं, जिसके बाद गाड़ी को बाहर निकालने के चलते कमालपुर के कुछ युवक मौके पर पहुंचे व गाड़ी को बाहर निकलवा दिया। इसी दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला ने इतना तूल पकड़ लिया कि रजीतगढ़ी निवासी युवकों के गांव से करीब एक दर्जन लोग बाइकों पर सवार होकर मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार, दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान जमकर लाठी, डंडे चले व एक पक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.