संभल, मार्च 25 -- विकासखंड बनियाखेड़ा के गांव आटा स्थित पीएम श्री संविलिय विद्यालय में मंगलवार को मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। छात्राओं ने बैंड के साथ मंडलायुक्त का स्वागत किया। इसके बाद मंडलायुक्त ने विद्यालय की साइंस लैब, एजुकेशनल पार्क व खगोल विज्ञान लैब का निरीक्षण कर बच्चों के मॉडलों की सराहना की और कक्षाओं में जाकर शिक्षा की गुणवत्ता परखी। राजा हरिश्चंद्र सभागार में मां सरस्वती प्रतिमा का अनावरण व पूजा के बाद आयोजित चौपाल में स्वयं सहायता समूहों व लखपति दीदी को सम्मानित किया गया तथा आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी सौंपी गई। चौपाल में राशन, पेंशन, पीएम किसान, बिजली व जल निगम से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा कर अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था सुधारने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.