गांव अलीपुरा जाट में पिंजरे में कैद हुई मादा गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
बिजनौर, जून 21 -- नगीना, संवाददाता। नगीना तहसील के गांव अलीपुरा जाट में आए दिन गुलदार के नज़र आने की शिकायत मिलने पर वन विभाग की ओर से किसान चानू चौधरी के खेत में एक पिंजरा लगाया गया था। रविवार सुबह सवेरे पिंजरे से गुलदार की गुर्राहट सुनाई देने पर ग्रामीणों ने जब वहां जाकर देखा तो पिंजरे में गुलदार कैद था। ग्रामीणों ने गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सूचना तुरंत ही वन विभाग को दी। वन रेंजर प्रदीप शर्मा,वन दरोगा धर्मेंद्र सिंह चौधरी, वन दरोगा नईम अली, वन रक्षक मोहित, माली लाल सिंह, साजिद अली ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को पिंजरे के पास से हटाया। वन दरोगा धर्मेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि मादा गुलदार पिंजरे में कैद हुई है, जिसकी उम्र लगभग चार वर्ष है। वन विभाग टीम ने उच्चाधिकारियों के अगले आदेश तक गुलदार को पिंजरे सहित कृषि अनुसंधान केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.