लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। यह उस भारत की नींव रखता है जहां उद्योग को गति मिलती है, अवसंरचना मजबूत होती है, स्वास्थ्य और शिक्षा सुलभ बनते हैं, पर्यटन से रोजगार पैदा होता है और एआई आधारित तकनीक भविष्य के अवसर खोलती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी भारत तक, खेल के मैदानों से लेकर तीर्थ स्थलों तक, विकसित भारत को समर्पित यह बजट युवाओं की आकांक्षाओं, महिलाओं की आत्मनिर्भरता और किसानों की समृद्धि को केंद्र में रखकर देश को आगे बढ़ाने वाला दूरदर्शी बजट है। उन्होंने इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.