मेरठ, जुलाई 16 -- कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस जहां हाईवे और कांवड़ यात्रा गुजरने वाले मार्गों पर उजाले और गड्ढा मुक्ति के साथ साफ सफाई की व्यवस्था में जुटी हैं। वहीं गांवों और कस्बों से कांवड़ यात्रा में जाने वाले शिव भक्तों की जानकारी कर डाटा एकत्र करने में जुटी है। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे और अन्य कांवड़ मार्गों पर गड्ढे और पथ प्रकाश के साथ बिजली विभाग के पोल, ट्रांसफार्मर और लाइनो की बैरिकेडिंग के साथ बिजली पोल पर काली पिन्नी बांधने का कार्य कराने के साथ संबंधित नगर पंचायत और ग्राम पंचायत से साफ सफाई की व्यवस्था कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्राः होटल, धर्मशाला और सराय पर रहेगी पुलिस की सख्त नजर गांव और कस्बा क्षेत्र से कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए हरिद्वार जाने वाले शि...