नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम के नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसमें दिल्ली के ग्रामीण और शहरी ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी राहत देने की तैयारी है। राजधानी के 49 गांवों में 500 वर्गमीटर तक के दायरे में बने सभी घरों को कर मुक्त करने की तैयारी है। इससे 50 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। इसी तरह शहरी ग्रामीण क्षेत्र में 200 वर्गमीटर तक के घरों को टैक्स से राहत देने का प्रस्ताव है। इससे दो लाख से ज्यादा लोगों को सीधा फायदा होगा। महापौर राजा इकबाल सिंह ने बजट सत्र के समापन के लिए शुक्रवार को सदन की विशेष बैठक आयोजित की। इसमें नेता सदन प्रवेश वाही ने बजट को अंतिम रूप देते हुए कई संशोधन प्रस्ताव पेश किए। जिसे सदन ने स्वीकार कर लिया। इसमें ग्रामीणों के साथ आरडब्ल्यूए के लिए कई अतिरिक्त...