बलरामपुर, जून 29 -- बलरामपुर, संवाददाता। प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने सोमवार को बलरामपुर के दौरे के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा व विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। कलवारी गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र व कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। बाद में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में हर हाल में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। प्रभारी मंत्री ने सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कलवारी पहुंचकर सचिवालय भवन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ग्रामीणों को मिलने वाली सरकारी योज...