बहराइच, मई 14 -- तेजवापुर, संवाददाता। फखरपुर और महसी विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में बिजली संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में रोजाना 14 से 16 घंटे तक अघोषित कटौती की जा रही है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बिजली न मिलने से पेयजल आपूर्ति, सिंचाई और छोटे कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं। कई गांवों में जर्जर लाइनें बांस-बल्ली के सहारे टिकी हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं ने जल्द बिजली व्यवस्था सुधारने और जर्जर तार व पोल बदलने की मांग की है।

बिजली आपूर्ति की स्थिति जिम्मेदार ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रहे हैं, लेकिन फखरपु...