बलिया, जनवरी 4 -- बलिया, संवाददाता। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती शनिवार को शहर के कदम चौराहा के पास एक लॉज में माली विकास कल्याण सेवा समिति की ओर से संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में जुटे माली/सैनी समाज के लोगों ने समाज के उत्थान, शिक्षा और राजनीतिक अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। सावित्रीबाई फुले के संघर्षों को याद करते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मांग की। गांवों में 'फुले शिक्षा केंद्र' स्थापित करने तथा गरीब परिवार के मेधावी छात्रों की मदद के लिए सामूहिक कोष बनाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि अधिवक्ता हरीश सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में शिक्षा की अलख जगाई, जब पिछड़ों और महिलाओं के लिए स्कूल के दरवाजे बंद थे। संस्थापक प्रमोद माली ने कहा कि उन्होंने केवल शिक्षा ही नहीं दी, बल्कि समाज मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.